सोन नदी पर पुल निर्माण के लिए सर्वे
कांडी : प्रखंड के बरवाडीह नौहटा के सामने झारखंड-बिहार के बीच सोन नदी में प्रस्तावित पुल निर्माण क
By Edited By: Published: Wed, 10 Feb 2016 06:26 PM (IST)Updated: Wed, 10 Feb 2016 06:26 PM (IST)
कांडी : प्रखंड के बरवाडीह नौहटा के सामने झारखंड-बिहार के बीच सोन नदी में प्रस्तावित पुल निर्माण के लिए तीसरे चरण का फील्ड सर्वे का कार्य बुधवार से शुरू हुआ। सर्वे डिविजन रांची द्वारा पुल निर्माण कराने के लिए सर्वे कराया जा रहा है। डिविजन के असिस्टेंट इंजीनियर सत्येंद्र चौधरी के नेतृत्व में आई टीम ने पुल निर्माण का फिजिक्ल रिपोर्ट तैयार करने के लिए सर्वे शुरू किया गया है। 884 करोड़ की लागत से बनने वाले इस पुल का सर्वे पूरा होने पर पथ निर्माण विभाग द्वारा डीपीआर तैयार किया जाएगा। सोन नदी पर पुल निर्माण होने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में खुशी व्याप्त है। पुल बनने से झारखंड-बिहार की दूरी कम हो जाएगी। लोगों को बिहार जाने में सुविधा होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें