Move to Jagran APP

दूसरे चरण का मतदान आज

नगर उंटारी : दूसरे चरण के पंचायत चुनाव के लिए मतदानकर्मी शुक्रवार को बूथों पर पहुंच गए। शनिवार क

By Edited By: Published: Fri, 27 Nov 2015 06:22 PM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2015 06:22 PM (IST)
दूसरे चरण का मतदान आज

नगर उंटारी : दूसरे चरण के पंचायत चुनाव के लिए मतदानकर्मी शुक्रवार को बूथों पर पहुंच गए। शनिवार को सात प्रखडों चुनाव नगर उंटारी, सगमा, धुरकी, भवनाथपुर, खरौंधी, केतार में सुबह सात बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक मतदान होगा। चुनाव को लेकर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यस्था की गई है। 54 कलस्टर, 105 सेक्टर और 688 मतदान केंद्र बनाया गया है। चुनाव में कूल 2752 मतदान कर्मियों को लगाया गया है। जबकि 10 प्रतिशत मतदान कर्मी को सुरक्षित रखा गया है। दूसरे चरण के पंचायत चुनाव में 816 पदों के लिए 2929 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। शनिवार को 2 लाख 7 हजार 665 मतदाता मिलकर विभिन्न पदों के 2929 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। जिप सदस्य पद के लिए 60 प्रत्याशी, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 471 प्रत्याशी, मुखिया पद के लिए 569, वार्ड सदस्य पद के लिए 1829 प्रत्याशी भाग्य अजमा रहे हैं।

loksabha election banner

कहां कितने हैं मतदाता और कितने बूथ

नगर उंटारी प्रखंड में 43327 मतदाता हैं जिसमें 19920 महिला और 23407 पुरुष मतदाता हैं। यहां 140 मतदान केंद्र बनाया गया है। जिसमें 101 संवेदनशील, 39 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र हैं। यहां 12 कलस्टर, 23 सेक्टर बनाया गया है। खरौंधी प्रखंड में 31741 मतदाता हैं। जिसमें 17343 महिला और 143098 पुरुष मतदाता है। यहां 103 मतदान केंद्र बनायें गये है जिसमें 20 समान्य, 28 संवेदनशील और 55 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र है। यहां 9 कलस्टर और 18 सेक्टर बनाया गया है। इसी तरह भवनाथपुर प्रखंड में 51391 मतदाता है जिसमें 23418 महिला और 27973 पुरुष मतदाता है। यहां 172 मतदान केंद्र बनाये गये है जिसमें 115 संवेदनशील, 57 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र घोषित किया गया है। यहां 11 कलस्टर व 32 सेक्टर बनाये गये है। केतार प्रखंड में 31386 मतदाता है। जिसमें 14177 महिला और 17209 पुरुष मतदाता है। यहां 102 मतदान केंद्र बनाया गया है जिसमें 7 सामान्य, 55 संवेदनशील, 40 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र घोषित किया गया है। यहां 9 कलस्टर और 15 सेक्टर बनाया गया है। धुरकी प्रखंड में 31232 मतदाता है जिसमें 14570 महिला और 16662 पुरुष मतदाता है। यहां 111 मतदान केंद्र बनाये गये है जिसमें 2 समान्य, 22 संवेदनशील, 87 अति संवेदनशील मतदान केंद्र घोषित किया गया है। यहां 8 कलस्टर और 8 सेक्टर बनाया गया है। सगमा प्रखंड में 18588 मतदाता है जिसमें 8548 महिला और 10040 पुरुष मतदाता है। यहां 7 मतदान केंद्र बनाया गया है। जिसमें सभी मतदान केंद्र को अंतिसंवेदनशील घोषित किया गया है। यहां पांच कलस्टर और 9 सेक्टर बनाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.