प्रत्याशियों को मिला प्रशिक्षण
गढ़वा : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत चतुर्थ चरण के चुनाव को ले सदर प्रखंड क मुखिया एवं वार्ड सदस्
गढ़वा : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत चतुर्थ चरण के चुनाव को ले सदर प्रखंड क मुखिया एवं वार्ड सदस्य प्रत्याशियों को शुक्रवार को प्रखंड परिसर में प्रशिक्षण दिया गया। प्रत्याशियों को चुनाव में खर्च करने की सीमा के बारे में बताया गया तथा सीमा से अधिक खर्च नहीं करने की चेतावनी दी गई। साथ ही मुखिया एवं वार्ड सदस्य के प्रत्याशियों को आय-व्यय का ब्यौरा चुनाव आयोग को देने संबंधी जानकारी भी उपलब्ध कराई गई। इसके इसके अलावा चुनाव प्रचार करने के तरीके, आचार संहिता एवं प्रचार के लिए निर्धारित समय, ध्वनि की तीव्रता आदि के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। ताकि प्रत्याशी चुनाव प्रचार के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन नहीं करें। प्रत्याशियों को आचार संहिता का पालन करने, निर्धारित समय तक चुनाव प्रचार करने, सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर बैनर नहीं लगाने आदि के बारे में भी बताया गया। प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में मुखिया एवं वार्ड सदस्य प्रत्याशी शामिल हुए। प्रत्याशियों को डीआरडीए के लेखा पदाधिकारी ऋचा वर्मा, संतोष दुबे, आनंद प्रभात कुल्लू, बीडीओ रामनारायण खलखो, मो. जिबराईल ने दिया।