चार माह बाद भी अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं
रमना : प्रखंड मुख्यालय निवासी वंशी प्रसाद गुप्ता अपनी विवाहित पुत्री माया देवी के हत्यारों की गिर
रमना : प्रखंड मुख्यालय निवासी वंशी प्रसाद गुप्ता अपनी विवाहित पुत्री माया देवी के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चार माह से दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। लेकिन अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हो पायी। विदित हो कि वंशी प्रसाद गुप्ता की पुत्री माया की शादी भवनाथपुर में हुई थी। जहां उसकी हत्या ससुराल पक्ष के लोगों ने 27 जुलाई-2015 को कर दी थी। इसमें नामजद आरोपी पति रवि कुमार, श्वसुर जगन्नाथ प्रसाद, सास पार्वती देवी, शशिकांत प्रसाद गुप्ता को बनाया गया था। लेकिन घटना के चार माह बाद भी किसी भी आरोपी को पुलिस ने अब तक गिरफ्तार नहीं किया है। मृतक माया के पिता वंशी प्रसाद इंसाफ के लिए थाना पुलिस से लेकर मुख्यमंत्री जन संवाद केंद्र तक शिकायत दर्ज कराया लेकिन परिणाम सिफर रहा। उन्होंने पुलिस उपमहानिरीक्षक पलामू को आवेदन देकर घटना में शामिल सभी अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है।