विशुनपुरा प्रखंड में 230 प्रत्याशी आजमा रहे किस्मत
विशुनपुरा : विशुनपुरा प्रखंड में 5 पंचायत को मिलाकर छोटे-बड़े 29 गांव है। यहां मतदाताओं की संख्या
विशुनपुरा : विशुनपुरा प्रखंड में 5 पंचायत को मिलाकर छोटे-बड़े 29 गांव है। यहां मतदाताओं की संख्या 19733 है। चुनावी मैदान में 230 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिसमें तीन जिप सदस्य, 37 पंसस, 55 मुखिया और 135 वार्ड सदस्य के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे है। विशुनपुरा प्रखंड में कुल 77 अलग अलग पदों पर के लिए चुनाव हो रहा है। जिसमें एक जिप सदस्य, 6 पंसस, 5 मुखिया और 65 वार्ड पार्षद का चुनाव होना है। 19733 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य कै फैसला करेंगे। चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहा है वैसे -वैसे प्रचार प्रसार अभियान तेज होते जा रहा है। प्रत्याशी प्रखंड पंचायत, गांव-टोले का दौरा कर अपना चुनाव चिन्ह दिखाकर लोगों से वोट मांगते नजर आ रहे है। प्रत्याशी प्रखंड-पंचायत में बिजली, सड़क, ¨सचाई अन्य वादा कर अपने पक्ष में वोट देने का अपील कर रहे है।