Move to Jagran APP

महिलाओं ने की संतान की दीर्घायु की कामना

गढ़वा : जिले में सोमवार को जिउतिया का पर्व धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने विभिन्न मंदिर एवं अपने-अ

By Edited By: Published: Mon, 05 Oct 2015 07:25 PM (IST)Updated: Mon, 05 Oct 2015 07:25 PM (IST)
महिलाओं ने की संतान की दीर्घायु की कामना

गढ़वा : जिले में सोमवार को जिउतिया का पर्व धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने विभिन्न मंदिर एवं अपने-अपने घर पर पूजा अर्चना कर संतान के दीर्घायु होने की कामना ईश्वर से की तथा उनके स्वस्थ्य एवं सुखी होने की कामना की। जिउतिया को ले जिला मुख्यालय में गढ़देवी मंदिर, बिहारी मंदिर, जोड़ा मंदिर ,पुरानी बाजार स्थित राम मंदिर में जिउतिया पूजा हुई। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। मालूम हो कि रविवार से ही महिलाएं जिउतिया पर्व की तैयारी में लगी हुई थी। रविवार को नहाय खाय के साथ पर्व शुरू हुआ था। जिसमें महिलाओं ने विभिन्न नदी एवं जलाशयों में जाकर स्नान किया तथा पूजा अर्चना की। सोमवार को जिउतिया पर्व के अवसर पर उपवास रखकर महिलाओं ने पूजा अर्चना की। पूजा के दौरान ईश्वर से अपने संतान की लंबी उम्र, सुखी जीवन एवं स्वस्थ्य जीवन की कामना की। जिला मुख्यालय समेत नगर उंटारी, मेराल, रमना, विशुनपुरा, चिनियां, मझिआिंव, कांडी, बरडीहा, रंका, रमकंडा आदि प्रखंडों में भी महिलाओं ने जिउतिया का व्रत किया तथा पूजा अर्चना की।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.