सावन पूर्णिमा पर शिवालयों में रही भीड़
सगमा : प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न शिवालयों में शनिवार को सावन पूर्णिमा के मौके पर दर्शन-पूजन व ज
सगमा : प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न शिवालयों में शनिवार को सावन पूर्णिमा के मौके पर दर्शन-पूजन व जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव पर जलाभिषेक कर खुशहाली की दुआ मांगी। छत्तीसगढ़ के कनहर नदी से श्रद्धालु भक्त वैदिक मंत्रोच्चारण के बाद कांवर में जल भरकर नागराज शिव मंदिर, राजा पहाड़ी मंदिर भगवान शिव पर जलाभिषेक किया। प्रखंड मुख्यालय के शिव मंदिर शारदा, शिव मंदिर पुतुर, शिव मंदिर चैनपुर आदि मंदिरों में श्रद्धालुओं का भीड़ देर शाम तक पूजा अर्चना के लिए लगा रहा। साथ ही कई मंदिरों में शिव चर्चा व अखंड कीर्तन का कार्यक्रम चलता रहा। शिवालयों में बज रहे भक्तिगतों से क्षेत्र भक्तिमय बना हुआ था। इधर प्रखंड में रक्षाबंधन का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अहले सुबह से बहन रक्षाबंधन को लेकर तैयारी में जुटी हुई थी। दोपहर 2 बजे बहन अपने भाई को राखी बांधकर लंबी उम्र का कामना की।