24 घंटे का हुआ अखंड-कीर्तन
विशुनपुरा : प्रखंड के मझिगांवा हनुमान मंदिर में बजरंग दल युवा कमेटी की ओर से 24 घंटे का अखंड कीर्
By Edited By: Published: Sat, 29 Aug 2015 05:45 PM (IST)Updated: Sat, 29 Aug 2015 05:45 PM (IST)
विशुनपुरा : प्रखंड के मझिगांवा हनुमान मंदिर में बजरंग दल युवा कमेटी की ओर से 24 घंटे का अखंड कीर्तन का आयोजन किया। अखंड कीर्तन में विभिन्न गांव टोले के लोग शामिल हुए। अखंड कीर्तन शुक्रवार शाम पांच बजे से लेकर शनिवार पांच बजे तक चला। कीर्तन में उपस्थित भक्त जय श्रीराम का उद्घोष लगा रहे थे जिससे पूरा इलाका भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम में सीधि, मझिगांवा, अमहर, सरांग गांव के लोगों का सराहनीय सहयोग रहा। कीर्तन को सफल बनाने में चुनमुन ¨सह, अशोक विश्वकर्मा, विनोद पासवान, अनिल विश्वकर्मा, पिंटू पासवान, चंदन पासवान, श्यामा विश्वकर्मा, गुडू ¨सह, कमलेश ठाकुर, बुधन आदि का नाम शामिल है। नेतृत्व अरुण पांडेय ने की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें