शिक्षक दिवस पर दर्जन भर शिक्षक होंगे पुरस्कृत
गढ़वा : रांची के जैक सभागार में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस आयोजित शिक्षक पुरस्कार वितरण समारोह में जि
गढ़वा : रांची के जैक सभागार में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस आयोजित शिक्षक पुरस्कार वितरण समारोह में जिले के एक दर्जन शिक्षक भी पुरस्कृत किए जाएंगे। पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों की सूची जिला शिक्षा पदाधिकारी रामयतन राम ने जारी कर दी है। पुरस्कार के लिए जिले के गोवावल उवि डुमरिया के शिक्षक तुलसी दास व विजयकांत तिवारी, जमा दो उच्च विद्यालय कांडी के वशिष्ट तिवारी व अमृत गोसांई, उच्च विद्यालय गरदाहा कांडी के रामानुग्रह पांडेय, परियोजना उच्च विद्यालय तोरेलावा केतार के मनोहर प्रसाद पाल, रामा साहू उच्च विद्यालय गढ़वा के ओमप्रकाश भारती व आशुतोष झा, कन्या उच्च विद्यालय गढ़वा की मधु कुमारी सिन्हा, जमा दो उच्च विद्यालय मेराल के नगीना राम, जमा दो उच्च विद्यालय रमना के रामजी प्रसाद ¨सह तथा परियोजना कन्या उच्च विद्यालय भवनाथपुर की सरोज ¨सह का नाम शामिल है। उक्त शिक्षकों में तुलसी दास, वशिष्ट तिवारी, अमृत गोसांई, रामानुग्रह पांडेय तथा मनोहर प्रसाद पाल का चयन जिलास्तर पर किये जाने के कारण इन्हें 15-15 हजार रुपये तथा ओमप्रकाश भारती, आशुतोष झा, मधु कुमार सिन्हा, विजयकांत तिवारी, नगीना राम, रामजी प्रसाद ¨सह तथा सरोज ¨सह का चयन अनुमंडल स्तर पर किये जाने के कारण इन्हें 10-10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।