Move to Jagran APP

राजा पहाड़ी शिव मंदिर में हुआ महारुद्राभिषेक

नगर उंटारी : अनुमंडल मुख्यालय स्थित राजा पहाड़ी शिव मंदिर परिसर में एक माह तक चलने वाले श्रावणी महोत

By Edited By: Published: Fri, 28 Aug 2015 05:35 PM (IST)Updated: Fri, 28 Aug 2015 05:35 PM (IST)
राजा पहाड़ी शिव मंदिर में हुआ महारुद्राभिषेक

नगर उंटारी : अनुमंडल मुख्यालय स्थित राजा पहाड़ी शिव मंदिर परिसर में एक माह तक चलने वाले श्रावणी महोत्सव का समापन धूमधाम से किया जाएगा। इसके उपलक्ष्य में गुरुवार को प्रदोष पूजन और महारुद्राभिषेक किया गया। प्रदोष पूजन व महारुद्राभिषेक कार्यक्रम पंडित श्रीकांत मिश्र, पंडित सत्यनारायण मिश्र, आचार्य कौशलेन्द्र झा, पंडित सुशील कुमार पांडेय, पंडित गोपाल पाठक और पंडित दयावंत शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न कराया गया।

loksabha election banner

यजमान के रूप में शैलेश कुमार अग्रवाल, संतोष प्रसाद कमलापुरी, संतोष कुमार, मदन प्रसाद, संजय कुमार, अंकित जायसवाल, मिन्टु कुमार थे। शिव¨लग का रुद्राभिषेक गाय के दूध से कराया गया। मंदिर परिसर में बाहर से आए कलाकारों द्वारा शिव जागरण किया गया। शिव जागरण का उद्घाटन राजा पहाड़ी शिव मंदिर निर्माण समिति के संरक्षक राम प्रसाद, अध्यक्ष सिदेश्वर लाल अग्रवाल, नंदलाल प्रसाद, मंदीप प्रसाद ने संयुक्त रूप से फीता काट व दीप जलाकर किया। शिव जागरण का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ।

जागरण में पूरी रात कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर दर्शकों का खूब तालियां व वाहवाही बटोरा। भक्ति गीतों पर श्रोता झूम रहे थे। जागरण के लिए कलाकार धनबाद व डालटनगंज से आये थे।

मौके पर विद्यासागर, सुदामा प्रसाद, गोरखनाथ पांडेय, हृदया प्रसाद कमलापुरी, संतोष प्रसाद, शैलेश अग्रवाल, अशोक जायसवाल, मदन प्रसाद, राजीव कुमार जायसवाल, गोपाल प्रसाद जायसवाल, रूपेश कुमार पप्पू, अनूप कुमार निराला, आशीष कुमार, सूरज कुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.