दावा पत्रों की हुई जांच
नगर उंटारी : अनुमंडल कार्यालय में सोमवार को अनुमंडल स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक हुई। इसमें विभ
By Edited By: Published: Mon, 03 Aug 2015 06:31 PM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2015 06:31 PM (IST)
नगर उंटारी : अनुमंडल कार्यालय में सोमवार को अनुमंडल स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक हुई। इसमें विभिन्न अंचलों से प्राप्त 150 दावा पत्रों की जांच कर अनुमोदन हेतु जिला स्तरीय समिति को अभिलेख भेजा गया है। वन अधिकार के तहत रमना अंचल से 31, विशुनपुरा अंचल से 10, भवनाथपुर अंचल से 101 और धुरकी अंचल से 8 दावा पत्र प्राप्त हुए हैं। बैठक में एसडीओ राजेश कुमार साह, समिति सदस्य मुखिया सोहन उरांव, मुखिया सुकनी देवी, पंसस सुनील कोरवा, वनरक्षी लियाकत अंसारी आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें