छठी बार सदर चुने गए मुश्ताक अहमद
नगर उंटारी : प्रखंड के बरडीहा में अंजुमन कमेटी की बैठक हुई। इसमें अंजुमन कमेटी के पदाधिकारियों का
By Edited By: Published: Mon, 03 Aug 2015 06:30 PM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2015 06:30 PM (IST)
नगर उंटारी : प्रखंड के बरडीहा में अंजुमन कमेटी की बैठक हुई। इसमें अंजुमन कमेटी के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। चुनाव में मुस्ताक अहमद को सदर, मशउव्वर अंसारी को नायब सदर, डा. ताहिर हुसैन को सेक्रेटरी, हाफीज अब्दुल हकीम अंसारी को सरपरस्त, तसमुद्दीन अंसारी को खाजांची, नयामत अंसारी को नायब खाजांची नियुक्त किया गया। इस तरह लगातार छठी बार मुश्ताक अहमद बरडीहा अंजुमन कमेटी के सदर चुने गये। बैठक की अध्यक्षता इमाम बक्स अंसारी ने की। मौके पर मौलवी सदीक अंसारी, अहमद हुसैन, सलीम अंसारी, जमशेद आलम, हकीम अंसारी, साबिर अंसारी सहित बम्बा, बरडीहा और ठरका के मुस्लिम समुदाय के लोग उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें