गढ़वा का हरा-भरा करने का अभियान
गढ़वा : लायंस क्लब गढ़वा ऑसम के तत्वावधान में रविवार को डॉ. एमएन खान के आवास पर 15 फलदार व छायादार प
गढ़वा : लायंस क्लब गढ़वा ऑसम के तत्वावधान में रविवार को डॉ. एमएन खान के आवास पर 15 फलदार व छायादार पौधा लगाए गए। मौके पर ऑसम के अध्यक्ष सुरेश केसरी ने कहा कि गढ़वा में जिस तरह से रक्तदान करने के लिए लांयस क्लब ऑसम की ओर से मुहिम चलाया गया। उसी तरह से क्लब की ओर से गढ़वा में वृक्ष लगाकर गढ़वा को हर-भरा किया जाएगा। रक्तदान करने में गढ़वा जिला सबसे आगे है उसी तरह से पेड़-पौधे लगाकर जिले को आगे किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर के सार्वजनिक स्थलों पर क्लब की ओर से छायादार व फलदार पौधा लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ज्यादा मात्रा में पेड़-पौधा धरती पर रहता तो वर्षा की कमी नहीं होती। आज के समय में लोग जंगल-झाड़ी को धड़ल्ले से काट दे रहे हैं, तो वर्षा कहा से होगी। क्लब के सभी सदस्यों ने उसे बचाने का संकल्प लिया है। इस मौके पर लायंस क्लब गढ़वा ऑसम के जोन अध्यक्ष कंचन साहु, प्रीतम राज, संतोष कश्यप, आलोक गुप्ता,उपेन्द्र कुमार, विश्वास शर्मा, विकास कश्यप, अनिल कुशवाहा आदि लोग उपस्थित थे।