रंका में एक ट्रैक्टर सहित लकड़ी जब्त
रंका : रंका चेकनाका के पास से रविवार को दोपहर 1 बजे नाका कर्मियों ने अवैध लकड़ी से लदा टै्रक्टर जब्त
रंका : रंका चेकनाका के पास से रविवार को दोपहर 1 बजे नाका कर्मियों ने अवैध लकड़ी से लदा टै्रक्टर जब्त किया है। जब्त लकड़ी की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। ट्रैक्टर के साथ चालक एवं दो मजदूरों को भी गिरफ्तार किया गया है। जब्त लकड़ी में सेमर व अन्य पेड़ों की लकड़ी शामिल है। ट्रैक्टर समेत जब्त लकड़ी को रंका पूर्वी वन क्षेत्र कार्यालय में वन रक्षियों द्वारा जमा करा दिया गया है। जानकारी के अनुसार अवैध रूप से कुटकू वन क्षेत्र से लकड़ी काट कर गढ़वा थाना क्षेत्र के हरैया गांव ले जाया जा रहा था। रंका चेकनाका पर वन रक्षियों ने रूकवाने का प्रयास किया। मगर चालक रूकने की बजाय भागने लगा। इस पर चेकनाका पर तैनात वनरक्षी सर्तक हो गए तथा वन रक्षी राजेंद्र ¨सह, गणेशदत्त पांडेय, अरूण तिवारी, विजय कुमार ने मोटरसाइकिल से उक्त ट्रैक्टर का पीछा किया तथा आगे जाकर उसे पकड़ लिया। वनरक्षियों ने अवैध लकड़ी लदे ट्रैक्टर को जब्त कर वन कार्यालय में जमा करा दिया है। समाचार भेजे जाते तक अवैध लकड़ी के साथ गिरफ्तार ट्रैक्टर चालक समेत दो मजदूरों को जेल भेजने की तैयारी वन विभाग द्वारा की जा रही थी।