भाकपा माले ने मनाई चेरो मजूमदार की पुण्यतिथि
सगमा, गढ़वा : प्रखंड मुख्यालय के कर्पूरी चौपाल परिसर में भाकपा माले के नेतृत्व में चेरो मजूमदार का 2
सगमा, गढ़वा : प्रखंड मुख्यालय के कर्पूरी चौपाल परिसर में भाकपा माले के नेतृत्व में चेरो मजूमदार का 21वीं पुण्यतिथि मनायी गई। इसके बाद पार्टी का झंडा फहराकर और शहीदों को श्रद्धांजलि देकर सभा की शुरूआत की गई।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए माले नेता कामेश्वर विश्वकर्मा ने कहा कि चेरो मजूमदार के बताए मार्गों पर हम सभी को आज चलने की जरूरत है। तभी हम लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश में भाजपा का सरकार भूमि अधिग्रहण अध्यादेश लागू कराने के पूरी आजमाइश कर रही हैं। एक वर्षों से क्षेत्र के विकलांग, विधवाओं, वृद्धों को पेंशन नहीं मिल पा रहा है। इसके खिलाफ आगामी 5 अगस्त को माले प्रखंड कार्यालय का घेराव करेगी।
इस मौके पर माले नेता रामचंद्र उरांव, किरानी पासवान, लल्लू भूईयां, सुनेश्वर राम, नेवाज भुइयां, नेपाल भुइयां आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।