शहर के चौराहों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
गढ़वा : शहर में सुरक्षा के मद्देनजर जल्द ही विभिन्न चौक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसकी
By Edited By: Published: Tue, 28 Jul 2015 06:14 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jul 2015 06:14 PM (IST)
गढ़वा : शहर में सुरक्षा के मद्देनजर जल्द ही विभिन्न चौक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई। शहर के सबसे व्यस्त क्षेत्र रंका मोड़, मझिआंव मोड़ तथा चिनियां मोड़ पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक ने मंगलवार को कहा कि शहर में सुरक्षा की दृष्टि से कैमरा लगाने की कवायद शुरू हो गई है। चेंबर ऑफ कामर्स के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें भी इस बात से अवगत कराया गया था। मगर सार्थक पहल नहीं की गई। उन्होंने कहा कि शहर में कैमरा लगने से असमाजिक तत्वों, अपराधियों तथा मनचले युवकों पर नजर रखी जाएगी। किसी घटना के बाद पुलिस को अपराधियों व असमाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई में मदद मिलेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें