मशीन से होगी नालियों की सफाई
गढ़वा : नगर पंचायत क्षेत्र में बरसात को देखते हुए नाली की सफाई मशीन से कराई जाएगी। बरसात में नाली क
गढ़वा : नगर पंचायत क्षेत्र में बरसात को देखते हुए नाली की सफाई मशीन से कराई जाएगी। बरसात में नाली की सफाई करने में स्वीपर को काफी दिक्कत होती है। इसी को देखते हुए नगर पंचायत की ओर से सफाई करने वाली मशीन मंगाई गई है। यह जानकारी नप अध्यक्ष पिंकी केशरी ने दी। उन्होंने बताया कि बरसात के पानी से अब शहर में नाली जाम की स्थित उत्पन्न नहीं होगी। नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई को दुरूस्त करने को लेकर 10-10 स्वीपरों की टीम बनाई गई है। जो प्रत्येक वार्ड में घुम-घुमकर सफाई करेंगे। नगर पंचायत की ओर से 80 बीपीएलधारी महिलाओं को सिलाई मशीन दी जाएगी। इसके लिए महिलाओं को मशीन चलाने व तकनीक के बारे में प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। उक्त महिलाओं को फ्रांट लाईन ग्लोब सर्विंसेज की ओर से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में लगभग 100 महिला प्रशिक्षण लेंगी। महिलाओं को प्रशिक्षण नगर पंचायत गढ़वा की ओर से दिया जा रहा है। नगर पंचायत की ओर से गरीब तबके के 40 लोगों को रिक्सा एवं ड्रेस भी दिया जाएगा। जिसके पास बीपीएल कार्ड नहीं रहेगा और रिक्सा चलाने लायक हैं। वैसे लोगों को भी दिया जाएगा। नगर पंचायत की ओर से शहर के विभिन्न चौक-चौराहे पर कूडे़दान लगाया जाएगा। कूड़ा उठाने के लिए 24 ट्राली ,लोहा के बड़ा डस्टबीन 300 एवं ठेला चालको के 50 वर्दी नगर पंचायत को उपलब्ध कराया दिया गया है। सभी समाग्री का वितरण 31 जुलाई तक कर दिया जायेगा। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सभी वार्ड में 10-10 कूड़ेदान लगवाया जाएगा। अभी वर्तमान में पांच-पांच कूड़ेदान वार्ड पार्षद को उपलब्ध कराया दिया गया है। जबकि शेष बचा है उसको भी जल्द वार्ड पार्षद को दे दिया जाएगा। इन्होंने बताई की कचहरी से लेकर रेलवे स्टेशन, रंका मोड़, पूरनचंद चौक तक कूड़ेदान लगाया जाएगा। शहर में खराब पड़े वेभर लाईट व हैंडपंप को भी बहुत जल्द दुरूस्त कर दिया जाएगा। वेभर बनाने के लिए लैंडर मशीन भी आ रही है। नगर पंचायत क्षेत्र के सभी वार्डों में नाली व सड़क का निर्माण किया जा रहा है।