कार्यकर्ताओं को मिलेगा सम्मान : सांसद
गढ़वा : शहर के टंडवा स्थित जिला कार्यालय में रविवार की रात भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें
गढ़वा : शहर के टंडवा स्थित जिला कार्यालय में रविवार की रात भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें मुख्य रूप से चतरा सांसद सुनील ¨सह उपस्थित थे। वह पार्टी के जिला कार्यालय के लिए भूमि का निरीक्षण करने पहुंचे थे। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने सांसद का जोरदार स्वागत किया। मौके पर सांसद ने कहा कि सरकार कार्यकर्ताओं को उचित मान-सम्मान देने के प्रति कटिबद्ध् है। बिना कार्यकर्ताओं के संगठन की कल्पना नहीं की जा सकती है। कार्यकर्ताओं को उदास होने की जरूरत नही है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता को मूलभूत सुविधा मुहैया कराने के लिए बेहतर कार्य कर रही है। बिजली, पानी, स्वास्थ्य, सड़क आदि को दुरुस्त किया जा रहा है। एक वर्ष के अंदर मूलभूत समस्याओं का समाधान सरकार अवश्य करेगी। मौके पर जिलाध्यक्ष रघुराज पांडेय, पूर्व सांसद घुरन राम, पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव, ब्रजेश कुमार उपाध्याय, गिरिन्द्र नाथ पांडेय, शिव कुमार पांडेय, अंनत दुबे, जयदीप गुप्ता आदि उपस्थित थे।