बीईईओ व बीपीओ को दी गई विदाई
गढ़वा : रामा साहू उच्च विद्यालय परिसर में स्थित सभागार में गढ़वा प्रखंड के बीईईओ निवारण चंद पांडे
By Edited By: Published: Mon, 06 Jul 2015 06:59 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2015 06:59 PM (IST)
गढ़वा : रामा साहू उच्च विद्यालय परिसर में स्थित सभागार में गढ़वा प्रखंड के बीईईओ निवारण चंद पांडेय तथा बीआरसी के बीपीओ रामप्रवेश प्रसाद को विदाई दी गई। विदित हो कि निवारण चंद पांडेय का स्थानांतरण गढ़वा से बोकारो हो गया है। वहीं रामप्रवेश प्रसाद का चयन शिक्षक के पद पर हो चुका है। इन्हें एक सादे समारोह में विदाई दी गई। इस मौेके पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी गोवद्धर््न राम, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी वीरेंद्र प्रसाद, लेखापाल धनंजय प्रसाद आदि लोग मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें