परिवार कल्याण पखवाड़ा को सफल बनाने पर बल
स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक सोमवार को सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में हुई। इसमें विभाग द्व
स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक सोमवार को सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में हुई। इसमें विभाग द्वारा चलाई जा रहे विभिन्न अभियान एवं योजनाओं की समीक्षा की गई। इसमें मुख्य रूप से आगामी 11 जुलाई से 24 जुलाई तक चलने वाले परिवार स्वास्थ्य पखवाड़ा को सफल बनाने को ले रणनीति पर चर्चा की गई। नव पदस्थापित सिविल सर्जन डॉ. विंदेश्वर रजक ने सभी चिकित्सा पदाधिकारियों को पखवाड़ा को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने को कहा। साथ ही परिवार नियोजन को अपनाने के इच्छुक लोगों को प्रोत्साहित करने एवं जागरूकता अभियान चलाने पर भी बल दिया गया। इसके लिए चिकित्सकों की नियुक्ति पर भी विस्तार पूर्वक विचार विमर्श किया गया। बैठक में मलेरिया उन्मूलन, कुष्ठ उन्मूलन, टीकाकरण अभियान आदि की भी समीक्षा की गई। बैठक में एसीएमओ डॉ. आर द्विवेदी, डॉ. एनके रजक, डॉ. दिनेश कुमार ¨सह, डॉ. विजय कुमार भारती समेत विभन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी उपस्थित थे।