कुएं में गिरकर बच्चे की मौत
गढ़वा : सदर थाना क्षेत्र के पिपराखूर्द गांव निवासी सुरेश चंद्रवंशी के 8 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार की
गढ़वा : सदर थाना क्षेत्र के पिपराखूर्द गांव निवासी सुरेश चंद्रवंशी के 8 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार की मौत कुएं में गिरने से शुक्रवार को हो गई। जानकारी के अनुसार रोहित अपने घर के निकट लड़कों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह असंतुलित होकर पास के कुएं में जा गिरा। रोहित के साथ खेल रहे बच्चों ने शोरगुल करते हुए इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। आनन-फानन में रोहित को कुएं से निकालकर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया। रांची ले जाने के दौरान बीच रास्ते में ही रोहित की मौत हो गई। पुलिस से शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को रोहित के परिजन को सौंप दी है। बच्चे की मौत से गांव में मातम का माहौल है।