विधायक प्रतिनिधि मनोनीत
सगमा : नव जवान संघर्ष मोर्चा की प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष भगत द
By Edited By: Published: Thu, 07 May 2015 06:17 PM (IST)Updated: Thu, 07 May 2015 06:17 PM (IST)
सगमा : नव जवान संघर्ष मोर्चा की प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष भगत दयानंद यादव की अध्यक्षता में गुरुवार को पार्टी के प्रखंड कार्यालय में हुई। बैठक के दौरान विधायक भानू प्रताप शाही के निर्देश पर प्रखंड स्तरीय विधायक प्रतिनिधि की घोषणा की गई। मौके पर श्री यादव ने कहा कि भानू प्रताप शाही के निर्देश पर सगमा प्रखंड विधायक प्रतिनिधि राजेश बैठा को मनोनीत किया गया है। यादव ने कहा कि कार्यकर्ता आम जनता का ख्याल रखें। उन्होंने कहा कि विधायक प्रतिनिधि का कार्यकाल एक वर्ष होगा। मौके पर सगमा प्रखंड अध्यक्ष दिलीप यादव, मनोज पहाड़िया, महमूद आलम, अजय पासवान, बबलू ठाकुर आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें