भूमि अधिग्रहण के नाम राजनीति रोटी सेंक रही विपक्षी पार्टियां
गढ़वा : मोदी के लोकप्रियता से राजद, झाविमो, सपा सहित नामधारी पार्टियों के लोग घबरा गए हैं। भूमि अधिग
गढ़वा : मोदी के लोकप्रियता से राजद, झाविमो, सपा सहित नामधारी पार्टियों के लोग घबरा गए हैं। भूमि अधिग्रहण के नाम पर राजनीति रोटी सेंकने का काम कर रहे है। साथ ही जनता को दिग्भ्रमित किया जा रहा है। उक्त बातें गढ़वा जिला भाजपा के जिलाध्यक्ष रघुराज पांडेय ने मंगलवार को कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसान हित, समाज हित तथा देश हित में भूमि अधिग्रहण बिल लाया जा रहा है। आजादी के बाद से कांग्रेस के कार्यकाल में कोई भी बड़ी विकास योजनाएं धरातल पर नहीं उतारा गया। कुछ योजनाएं आयी भी तो उसमें किसानों को मुआवजा तक नहीं मिल पाया है। जिले में पिछले सात वषरें से जनता अकाल व सुखाड़ की मार झेल रही है। किसानों के हित में भाजपा कार्य कर रही है तो विपक्षी जनता को दिग्भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने झाविमो, राजद, सपा सहित नामधारी पार्टियों के लोगों से सकारात्मक सोच के साथ सहयोग करने की अपील किया है।