विकास कार्य अवरुद्ध करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे : एसपी
गढ़वा : जिले में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में पुलिस प्रशासन हर संभव मदद करने को तैयार है। संवेद
गढ़वा : जिले में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में पुलिस प्रशासन हर संभव मदद करने को तैयार है। संवेदक लेवी व रंगदारी मांगे जाने की सूचना तत्काल दें। कार्रवाई की जाएगी।
उक्त बातें पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक ने मंगलवार को कहीं। उन्होंने कहा कि जिले के रमकंडा थाना क्षेत्र के गोबरदाहा गांव से जोड़ने वाली सड़क के पुल निर्माण में नक्सलियों द्वारा लगातार संवेदक को लेवी के लिए परेशान किया जा रहा था। साथ ही निर्माण कार्य में लगी मशीनरी को क्षति पहुंचाने का काम किया जा रहा था। इसे ध्यान में रखते हुए उक्त निर्माण स्थल पर काफी संख्या में डीएपी व आइआरबी के जवानों को निर्माण कार्य पूर्ण होने तक रखा गया है। साथ ही रंका तथा रमकंडा के जंगलों में सघन छापेमारी अभियान चलाया जाएगा।