Move to Jagran APP

चने की खड़ी फसल हो रही बर्बाद

गढ़वा : बेमौसम वर्षा के कारण किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। किसानों के खेतों में खड़ी फसल वर्ष

By Edited By: Published: Wed, 22 Apr 2015 10:45 PM (IST)Updated: Wed, 22 Apr 2015 10:45 PM (IST)
चने की खड़ी फसल हो रही बर्बाद

गढ़वा : बेमौसम वर्षा के कारण किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। किसानों के खेतों में खड़ी फसल वर्षा के कारण बर्बाद हो गई है। चना फसल में कीड़े लग गए हैं तथा चना के दाने को कीड़ा खा रहा है। इसके अलावे मसूर, अरहर, सरसो, हरी सब्जी आदि को भी नुकसान हुआ है।

loksabha election banner

जानकार किसान फसलों में आई बीमारी से बचाव के लिए दवा का छिड़काव कर रहे हैं। मगर अभी तक कई किसानों को नुकसान उठाना पड़ा है। फसलों को हुए नुकसान को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। अभी तक इन्हें मुआवजा देने एवं फसलों की बर्बादी से संबंधित आंकड़ा भी एकत्रित नहीं किया गया है। इससे किसान परेशान हैं।

-क्या कहते हैं किसान

- बेमौसम वर्षा से हमें काफी नुकसान उठाना पड़ा है। मगर प्रशासन द्वारा फसलों के नुकसान का मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। हमलोग परेशान हैं। हमारी मदद कोई नहीं कर रहा।

राजकुमार महतो

-बेमौसम वर्षा किसानों के लिए आफत लेकर आई है। हरी सब्जी के पौधे झुलस गए हैं या इसमें कीड़े लग गए हैं। इससे हमें काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

मोती महतो

- वर्षा ने हमें काफी नुकसान पहुंचाया है। मसूर, चना, अरहर आदि की फसल को नुकसान हुआ है। खड़ी फसल को बर्बाद होते देख हमें काफी निराशा हो रही है। मगर हमारी कोई मदद नहीं कर रहा।

शिवनाथ कुशवाहा

.,.......

किसानों की फसलों के नुकसान को लेकर मुआवजा देने से संबंधित हमें किसी प्रकार का आदेश सरकार से प्राप्त नहीं हुआ है। आदेश प्राप्त होने के बाद नुकसान का जायजा लेकर सरकार को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

अरूण कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी गढ़वा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.