रामनवमी शांति व भाईचारे का पर्व
रमना : प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों से निकाला गया रामनवमी जुलूस व झांकी को यंग स्ट
रमना : प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों से निकाला गया रामनवमी जुलूस व झांकी को यंग स्टार ग्रुप रमना द्वारा आयोजन समितियों को सम्मानित तथा पुरस्कृत किया गया। शनिवार को सर्वेश्वरी चौक के समीप आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सच्चिदानंद महतो, थाना प्रभारी धनंजय कुमार प्रजापति ने कहा कि रामनवमी पर्व शांति व भाईचारे का पर्व है। रामनवमी पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। रमना जैसे छोटे स्थान पर रामनवम पर्व में जुलूस तथा झांकी का क्रेज बढ़ रहा है जिसे प्रोत्साहित करने की जरूरत है। सूर्या क्लब मानदोहर द्वारा सर्वश्रेष्ठ जुलूस व झांकी के प्रदर्शन पर अधिकारियों द्वारा क्लब के अध्यक्ष गुडू मेहता को शील्ड प्रदान किया गया। मौके पर यंग स्टार ग्रुप के अध्यक्ष प्रभात कुमार, नीरज सिंह आदि ने समारोह को संबोधित किया। जबकि शशि सिंह, राजू गुप्ता, दीपक गुप्ता सहित सैकड़ों रामभक्त व गणमान्य लोग उपस्थित थे।
-समिति सदस्यों को दी बधाई
प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के सभी ग्रामीण इलाकों में रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण संपन्न होने पर दंडाधिकारी सह बीडीओ सच्चिदानंद महतो और थाना प्रभारी धनंजय कुमार प्रजापति ने आयोजन समिति के सदस्यों, बुद्धिजीवियों, व्यवसायियों सहित आम जनों का आभार प्रकट करते हुए बधाई दिया है।
-भंडारा का आयोजन
प्रखंड मुख्यालय स्थित श्रीसीताराम मानस मंदिर में आयोजित रामचरित मानस पाठ के समापन पर वृहद भंडारा का आयोजन किया गया। उक्त भंडारा के सफल संचालन में मृत्युंजय कुमार सिंह, बाबूलाल साह, अनिल गुप्ता, राजीव कुमार, राजकुमार पासवान, सुनील कुमार, ललित कुमार, मनोज सिंह की भूमिका सराहनीय रही।