स्वच्छता के प्रति उदासीन बने हैं लोग
नगर उंटारी : स्वच्छता के प्रति नगर उंटारी का प्रशासनिक महकमा, जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, स्वयंस
नगर उंटारी : स्वच्छता के प्रति नगर उंटारी का प्रशासनिक महकमा, जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, स्वयंसेवी संगठन, प्रबुद्ध लोग और आम लोग गंभीर नही हैं। फलस्वरूप कई स्थानों पर कूड़ा कचरा का ढेर लगा हुआ है। कई स्थानों पर तो कूड़ों का अंबार लगा हुआ है। बांकी नदी को लोग कूड़ा कचरा से पाट रहे हैं। इससे नदी का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। सूर्य मंदिर के निकट टै्रक्टर से कूड़ा ले जाकर बांकी नदी में फेंका जा रहा है। वहीं जमा दो उवि के निकट बांकी नदी पर बने पुल से ही नदी में कूड़ा फेंका जा रहा है। शहर के विभिन्न गली मुहल्लों में कूड़ा का अंबार लगा हुआ है। दूर संचार विभाग के एक्सचेंज के सामने, एनएच किनारे कूड़ा का भरमार है। बाजार क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग व कई जगहों पर कूड़ा बिखरा हुआ है। पूरे देश को स्वच्छ व स्वस्थ्य बनाने का उद्देश्य को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत स्वस्थ्य भारत अभियान का शुभारंभ स्वयं झाड़ू लगाकर किया। स्वच्छता अभियान का शुभारंभ होते ही नित्य लोग इस अभियान से जुड़कर देश को स्वच्छ व स्वस्थ्य बनाने की मुहिम में लगे हैं। पर नगर उंटारी में स्वच्छता अभियान का कोई असर नहीं है। इसे जागरूकता का कमी कहा जाये या ईच्छाशक्ति की कमी।