सभी बूथों पर दो-दो सौ सदस्य बनाने का निर्देश
मझिआंव : स्थानीय राधाकृष्ण मंदिर परिसर में शनिवार को भाजपा मंडल की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्
मझिआंव : स्थानीय राधाकृष्ण मंदिर परिसर में शनिवार को भाजपा मंडल की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पवन कुमार ने की। बैठक में मझिआंव प्रखंड के सभी 53 बूथों की समीक्षा करते हुए प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं को दो-दो सौ सदस्य और एक प्रभारी बनाने का निर्देश दिया गया। मंडल अध्यक्ष पवन कुमार कार्यकर्ताओं के क्षेत्र भ्रमण कर गांव के समस्या से अवगत हो और इसे निदान कराने के लिए बैठक में रखे ताकि समस्याओं का निराकरण किया जा सके। मौके पर सच्चिदानंद सिंह, उमेश सोनी, युवा मोर्चा के अध्यक्ष विवेक कुमार सोनी, ओमकार नाथ दुबे, अर्जुन दास, शनि चंद्रवंशी, राजेंद्र चंद्रवंशी, संजय कमलापुरी, सुनेश्वर मेहता, धर्मदेव राम, अतुल कुमार, अजीत कुमार दुबे, सुरेंद्र यादव, टुकु कमलापुरी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।