शादी की झांसा देकर यौन शोषण, प्राथमिकी दर्ज
जासं, गढ़वा : चिनियां थाना के एक गांव निवासी लड़की न्याय की आस लगाए दर-दर भटक रही है। इसने गढ़वा महिल
जासं, गढ़वा : चिनियां थाना के एक गांव निवासी लड़की न्याय की आस लगाए दर-दर भटक रही है। इसने गढ़वा महिला थाना में रंका थाना के बाराडीह निवासी सुरेंद्र लोहरा के पुत्र रवि कुमार लोहरा द्वारा शादी का झांसा देकर 2008 से ही यौन शोषण किये जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है। पीड़िता ने इस मामले में रवि के साथ-साथ इसके पिता सुरेंद्र लोहरा, मां रामपति देवी तथा भाई अशोक लोहरा को भी प्राथमिकी में अभियुक्त बनाया है। पीड़िता शिकायत लेकर शुक्रवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पहुंची थी।
प्राथमिकी में उल्लेख किया है कि पीड़िता 2008 में रंका में किराए के मकान में रहकर नौवीं कक्षा में पढ़ती थी। जिस मकान में वह किराये पर रहती थी उसके निकट ही रवि कुमार लोहरा भी एक किराया का मकान में रहकर इंटरमीडिएट की पढ़ाई करता था। इसी दौरान दोनों के बीच मेल-जोल बढ़ी तथा रवि ने शादी का झांसा देकर इसका यौन शोषण करने लगा। इस बीच जब वह गर्भवती हो गई तो रवि पर शादी करने का दबाव बनाया। मगर रवि तथा इसके माता-पिता शादी करने से मुकर गये। किसी तरह उसने रवि को कोर्ट मैरेज के लिए राजी करते हुए 17 नवंबर 2014 को गढ़वा सिविल कोर्ट आई। लेकिन रवि यहां भी इसे टालमटोल कर शादी करने से मुकर गया। रंका लौटने के क्रम में पीड़िता ने गढ़वा थाना के निकट अचानक रवि को पकड़कर महिला थाना जा पहुंची। सारी रात रहने के बाद रवि के पिता थाना आए और दोनों की शादी करा देने की बात कह अपने साथ रंका लेते गये। इसके बाद रवि के पिता ने उसे कमाने के लिए कहीं बाहर भेज दिया है। वहीं पीड़िता अपने पेट में पल रहे चार माह के गर्भ को लेकर न्याय के लिए भटकती फिर रही है। पुलिस की ओर से रवि की गिरफ्तारी के लिए अभी तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं किया गई है। पीड़िता का कहना है कि रवि के पिता तथा उसके परिवार के लोग केस उठा लेने का दबाव बना रहे हैं। साथ ही केस नहीं उठाने पर हत्या करने की धमकी दे रहे हैं।