नक्सली बंद का जिले में मिलाजुला असर
गढ़वा : माओवादी की बंदी का जिले में मिलाजुला असर शुक्रवार को देखा गया। लंबी दूरी की यात्री बसों का
गढ़वा : माओवादी की बंदी का जिले में मिलाजुला असर शुक्रवार को देखा गया। लंबी दूरी की यात्री बसों का संचालन पूर्णत: ठप रहा। जबकि गढ़वा-चोपन रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन पूर्व की भांति सामान्य रहा। बंदी पर जिले के किसी भी क्षेत्रे से अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। बंदी को ले गढ़वा-रांची, गढ़वा-वाराणसी तथा गढ़वा-सासाराम की यात्री बसों का परिचालन ठप रहा। वहीं गढ़वा-अंबिकापुर के लिए कुछ यात्री बसों का परिचालन हुआ है। बंद का सर्वाधिक असर जिले के नक्सल प्रभावित भंडरिया, रंका, चिनियां, रमकंडा आदि प्रखंडों में देखा गया। जबकि इन प्रखंडों को छोड़कर सभी जगहों पर सामान्य स्थिति देखा गया।
...........
रमना में बंदी बेअसर
रमना : ग्रीन हंट के खिलाफ भाकपा माओवादियों द्वारा चार राज्यों की बंदी रमना में बेअसर रही। इस दरम्यान सड़कों पर बड़े मालवाहक वाहनों को छोड़ शेष सभी सवारी गाड़ियां चलती रहीं। वहीं आम दिनों की तरह हाट बाजार भी खुले रहे। लोगों ने जरूरत के समानों की खरीददारी की। माओवादी बंद को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने गश्ती बढ़ा दी है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष चौकसी थी।