विधायक ने 17 कार्यकर्ताओं को पार्टी से निकाला
भवनाथपुर : नवजवान संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय कार्यालय में विधायक भानु प्रताप शाही की अध्यक्षता में ब
भवनाथपुर : नवजवान संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय कार्यालय में विधायक भानु प्रताप शाही की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें आगामी 28 फरवरी को पार्टी का स्थापना दिवस मनाने पर रणनीति तैयार की गई। स्थापना दिवस केतार प्रखंड में मनाने पर सहमति बनी। बैठक में पार्टी का विस्तार विधानसभा ही नहीं अन्य क्षेत्रों में भी करने का निर्णय लिया गया। वहीं पार्टी के नीति एवं सिद्धांत के विरुद्ध काम करने वाले 17 कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्कासित किया गया। निष्कासित होने वालों में पवन कुमार सिंह, मुमताज राही, सूर्यदेव सिंह, महेंद्र ंिसह, नवनीत सिंह, संतोष मेहता, वृजलाल विश्वकर्मा, उमेश सिंह, शशिकांत चौबे, अजय वर्मा, भानु मिश्रा, संजीत सिंह, संजय कमलापुरी, अमरेंद्र सिंह, उमेश दुबे, विनोद सिन्हा का नाम शामिल है। इस मौके पर शाही ने कहा कि पार्टी के नीति व सिद्धांत के विरुद्ध कार्य करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर अपने अपने प्रखंड क्षेत्र में गरीबों के समस्याओं का निदान करना है। बैठक में भगत दयानंद यादव, कृपाल सिंह, बबलू पटवा, शंकर चंद्रवंशी, अखिलेश यादव, सोनाकिशोर यादव, सुनील सिंह, छक्कु सिंह, लवली आनंद, कबूतरी देवी, मनोज पहाड़िया, सुमित्रा पाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।