चुनाव व्यय विवरणी जमा करने का निर्देश
गढ़वा : राज्य निर्वाचन आयोग के सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अभय नंदन अम्बष्ठ ने नव जवान संघर्ष मोर
By Edited By: Published: Wed, 28 Jan 2015 09:29 PM (IST)Updated: Wed, 28 Jan 2015 09:29 PM (IST)
गढ़वा : राज्य निर्वाचन आयोग के सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अभय नंदन अम्बष्ठ ने नव जवान संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष व महासचिव को नोटिस जारी कर लोकसभा चुनाव 2014 की व्यय विवरणी जमा करने का निर्देश दिया है। इसके लिए उन्हें 2 फरवरी का समय दिया गया है तथा निर्धारित तिथि तक व्यय विवरणी जमा नहीं करने पर विधि सम्मत कार्रवाई की चेतावनी दी है। नोटिस में कहा गया है कि 22.10.2014 को जारी आदेश में 90 दिनों के अंदर चुनाव व्यय विवरणी जमा करने का आदेश दिया गया था। मगर निर्धारित समय पर व्यय विवरणी जमा नहीं किया गया। पुन: 5 दिसंबर को पत्र लिखकर इस आशय का निर्देश दिया गया। फिर भी इस आदेश का पालन नहीं किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें