नीपी विवि के कुलपति व अधिकारियों का किया विरोध
गढ़वा : गढ़वा जिला आजसू छात्र संघ के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुल
गढ़वा : गढ़वा जिला आजसू छात्र संघ के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति एएन ओझा समेत आधा दर्जन अधिकारियों के प्रति विरोध जताया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति समेत कई अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। नामधारी कालेज में भवन का अभाव है व परीक्षा भी समय पर नही ली जाती है। छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। वहीं विश्वविद्यालय द्वारा बहाली के नियमों को ताक पर रखकर अनुभवहीन लोगों को बहाल किया गया है। जिसका विरोध हमलोगों ने 17 सितंबर 2013 किया था। मगर अब तक कार्रवाई नही किया गया है। आजसू कार्यकर्ताओं ने कहा कि बहाली नियमों के आधार पर किया जाए अन्यथा आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने कुलपति ए एन ओझा, कुल सचिव अमर सिंह, परीक्षा नियंत्रक राणा प्रताप, मीडिया प्रभारी फेयाज अहमद, डीएसडब्ल्यू विजय सिंह तथा सीसीडीसी राधा रमण किशोर का विरोध किया है। मौके पर आजसू छात्र संघ के अध्यक्ष रविंद्र ठाकुर, संत कुमार टैगोर, गुप्तेश्वर मिश्रा, मो. सोनू आदि उपस्थित थे।