बच्चों संग खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हैं पुनित
खरौंधी : प्रखंड के बाजार स्थित चांदनी मोड़ निवासी पुनित राम अपने परिवार के साथ पिछले एक पखवारे से खु
खरौंधी : प्रखंड के बाजार स्थित चांदनी मोड़ निवासी पुनित राम अपने परिवार के साथ पिछले एक पखवारे से खुले आसमान के नीचे रहने को विवंश हैं। विवाद के कारण पुनित राम को भाईयों द्वारा घर से बाहर निकाल दिया गया है। इस कारण वह खुले आसमान के नीचे अपने पूरे परिवार के साथ इस कड़ाके की ठंड में बाजार परिसर में रहने को विवश है। पुनित ने बताया कि भाईयों द्वारा घर पर कब्जा कर लिया गया है। इससे हम अपने परिवार के साथ खुले आसमान के नीचे जहां तहां रात गुजारने को विवश हैं। उसने बताया कि दिन तो कट जाता है लेकिन रात में काफी परेशानी होती है। साथ ही किसी अनहोनी को लेकर हमेशा डर लगा रहता है। पुनित बताता है कि इसी वर्ष बेटी की शादी करनी थी। लेकिन अब कैसे होगा, समझ में नहीं आ रहा है। उसने स्थानीय प्रशासन से मदद करने की गुहार लगाई है।