गढ़वा के दो खिलाड़ियों को मिली राज्य टीटी में जगह
गढ़वा : आंध्रप्रदेश के राज मुंदरई में 22 दिसंबर से आयोजित 76वीं राष्ट्रीय अंतर राज्य टेबल टेनिस प्र
गढ़वा : आंध्रप्रदेश के राज मुंदरई में 22 दिसंबर से आयोजित 76वीं राष्ट्रीय अंतर राज्य टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली झारखंड टेबल टेनिस टीम में गढ़वा के दो खिलाड़ियों का चयन किया गया है। राज्य टीम में चयनित होने वाले दोनो खिलाड़ी विवेक कुमार दुबे व आयुषी कुमारी सगे भाई-बहन हैं।
इनके चयन पर गढ़वा जिला टेबल टेनिस संघ के पदाधिकारी समेत खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। विवेक व आयुषी शहर के आरके पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्रा हैं। राज्य टीम में चयनित होने पर इन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बधाई देने वालों में संघ के संरक्षक अलखनाथ पांडेय, अध्यक्ष एमपी केसरी, धनंजय सिंह, सियाराम शरण वर्मा, आनंद कुमार सिन्हा, सुधीर पाठक, नंदकुमार गुप्ता, पि्रंस सोनी, कमलेश दुबे, अशोक दुबे, विकास पाठक, सुधीर पाठक, सुशील केसरी, विनोद कमलापुरी आदि का नाम शामिल है।