Move to Jagran APP

ठंड ने बढ़ाई गरीबों की परेशानी

गढ़वा : विगत तीन दिनों से जिले के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बढ़ी ठंड एवं कनकनी से लोग परेशान

By Edited By: Published: Tue, 16 Dec 2014 09:25 PM (IST)Updated: Tue, 16 Dec 2014 09:25 PM (IST)
ठंड ने बढ़ाई गरीबों की परेशानी

गढ़वा : विगत तीन दिनों से जिले के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बढ़ी ठंड एवं कनकनी से लोग परेशान हैं। खासकर गरीबों के लिए ठंड परेशानी बनकर आई है। ठंड बढ़ने के बावजूद जिला प्रशासन द्वारा अभी तक चौक चौराहे एवं सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। इस कारण अलाव के लिए लोगों को भटकना पड़ रहा है। किसी प्रकार लोग कूड़ा-कचरा इकट्ठा कर व आग जलाकर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं। यही हाल जिले में कंबल वितरण का है। ठंड बढ़ने के बावजूद अभी तक जिले में कंबल वितरण शुरू नहीं हो सका है। जबकि कंबल विभिन्न प्रखंडों के गोदाम की शोभा बढ़ा रहे हैं। प्रशासन को आचार संहिता हटने का इंतजार है। ताकि कंबल वितरण एवं अलाव की व्यवस्था की जा सके।

loksabha election banner

- 6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा तापमान

जिले का तापमान न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। जबकि अधिकतम तापमान भी गिरकर 20 डिग्री सेल्सियस हो गया है। तापमान में आ रही गिरावट लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है।

- ठंड से बचने के लिए हर कोई परेशान

ठंड से बचने के लिए हर कोई परेशान है। गर्म कपड़े पहनकर, अलाव जलाकर लोग ठंड से बचने का प्रयास कर रहें हैं। अ‌र्द्धविक्षिप्त भी ठंड से बचने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। सोमवार की रात्रि शहर के मेन रोड में एक अ‌र्द्धविक्षिप्त महिला ठंड से बचने के लिए फटे पुराने कपड़े ढूंढती नजर आई। बोरे में वह कपड़े चुनकर रख रही थी। ताकि ठंड से बचा जा सके।

- दो दिन बाद हुआ सूर्य का दर्शन

विगत दो दिनों से गढ़वा के आसमान में बादल व कुहासा का साम्राज्य कायम रहा। तीसरे दिन मंगलवार को लोगों को सूर्य के दर्शन हुए। धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली।

- हल्की वर्षा से कई फसलों को हुआ फायदा

कृषि विज्ञान केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक सह कृषि वैज्ञानिक डा. देवकांत प्रसाद ने बताया कि हल्की वर्षा से कुछ फसलों को फायदा हुआ है। खासकर गेहूं, चना, मसूर, राई, तीसी, सब्जी आदि की फसल को लाभ हुआ है। खेत में नमी आने का फायदा फसलों को मिलेगा। हालांकि अचानक तापमान में गिरावट से फसलों में लाही रोग होने की संभावना भी बन गई है।

कंबल वितरण कराने की मांग

नगर उंटारी : सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद कुमार ने उपायुक्त गढ़वा को आवेदन देकर अनुमंडल के सभी प्रखंडों में ठंड से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था कराने व कंबल वितरण कराने की मांग की है। आवेदन में उल्लेख किया है कि इन दिनों जिले के सभी प्रखंडों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड से लोगों की मौत हो रही है। इससे बचाव के लिए सभी प्रखंड के चौक-चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर अलाव का व्यवस्था कराया जाए। साथ ही सभी प्रखंडों में एक एक हजार कंबल का वितरण कराया जाये। ताकि लोगों को ठंड से राहत दिलायी जा सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.