गठबंधन की सरकार से मुक्ति के लिए झामुमो को वोट दें : शिबू
रमना : झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने कहा कि झारखंड में बाहरी लोग घुसकर प्रदेश में अपना सिक्का जमाना
रमना : झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने कहा कि झारखंड में बाहरी लोग घुसकर प्रदेश में अपना सिक्का जमाना चाहते हैं, लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा के रहते ऐसा नहीं होगा। कहा, झारखंड में गठबंधन सरकार से मुक्ति के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा को वोट दें। वह रमुना रेलवे मैदान में गुरुवार को पार्टी प्रत्याशी विजया लक्ष्मी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि झारखंड में अल्प समय की हेमंत सोरेन सरकार ने कई जनोपयोगी योजनाओं को धरातल पर उतरकर झारखंड को संवारने का काम किया है। कहा, झारखंड में सभी पार्टियां गठबंधन के सहारे सत्ता में पहुंचना चाहती हैं। एकमात्र झारखंड मुक्ति मोर्चा सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़कर जनादेश प्राप्त कर रही है। चुनावी सभा को संबोधित करते जेएमएम नेता सह पाकुड़ के विधायक अकील अंसारी ने कहा कि झारखंड में झारखंडियों की सरकार होनी चाहिए। कहा, झारखंड में बगैर झामुमो के सहयोग से किसी की सरकार नहीं बनेगी।