गढ़वा से 20 व भवनाथपुर से 17 प्रत्याशी मैदान में
गढ़वा/नगर उंटारी : विधानसभा चुनाव में गढ़वा-रंका क्षेत्र से 20 तथा भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से 17
गढ़वा/नगर उंटारी : विधानसभा चुनाव में गढ़वा-रंका क्षेत्र से 20 तथा भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हैं।
भवनाथपुर विधानसभा सीट से दो निर्दलीय प्रत्याशी कन्हैया चौबे तथा विजय कुमार केसरी ने सोमवार को अपना नामांकन वापस ले दिया। इस प्रकार अब भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों की संख्या 17 रह गई है। नाम वापसी के अंतिम दिन गढ़वा-रंका विधानसभा क्षेत्र से एक भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। इस प्रकार सभी 20 प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे रह गए हैं।
विदित हो कि सोमवार को अपराह्न तीन बजे तक प्रत्याशियों के नाम वापस लेने का समय निर्धारित था। अब चुनाव मैदान में राजद के गिरिनाथ सिंह, झामुमो के मिथिलेश कुमार ठाकुर, बहुजन समाज पार्टी के मो. रोस्तम अली अंसारी, झारखंड विकास मोर्चा के वीरेंद्र साव, भारतीय जनता पार्टी से सत्येद्र नाथ तिवारी, अखिल भारतीय झारखंड पार्टी के आनंद कुमार तिवारी, नव जवान संघर्ष मोर्चा के कंचन केशरी, समाजवादी पार्टी के मोहम्मद याकूब, जनता दल राष्ट्रवादी के मोहम्मद रईस, भाकपा माले से वीरेंद्र चौधरी, निर्दलीय असगर अली, ईश्वर दयाल प्रसाद, जलालुदीन रंगसाज, बदरूदीन खां, बबनू सिंह, मनीष कुमार गुप्ता, मनोज कुमार तिवारी, त्रिवेणी महतो, वरूण कुमार केशरी तथा संतोष कुमार चौबे डटे हुए हैं।
इसी प्रकार नाम वापसी के बाद भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से अनंत प्रताप देव, बसपा से ताहिर अंसारी, झाविमो से रामचंद्र केशरी, भाकपा से रामेश्वर प्रसाद अकेला, झामुमो से विजया लक्ष्मी देवी, भाकपा माले से कामेश्वर मिस्त्री, सपा से केदार प्रसाद यादव, नसंमो से भानु प्रताप शाही, राष्ट्रीय मजदूर किसान प्रजातांत्रिक पार्टी से शशि कुमार द्विवेदी, निर्दलीय अजय कुमार सिंह, किशुन राम, गया राम, चंद्रदेव प्रसाद, भानू राम, मिथिलेश कुमार पांडेय, लक्ष्मण सिंह, सुरेंद्र राम मैदान में हैं।