1,111 छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री वितरित
गढ़वा : सदर प्रखंड के फरठिया स्थित वनांचल डेंटल कॉलेज में सोमवार को नहाय-खाय के दिन 1111 छठ व्रतियों
गढ़वा : सदर प्रखंड के फरठिया स्थित वनांचल डेंटल कॉलेज में सोमवार को नहाय-खाय के दिन 1111 छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया गया। पूजन सामग्री वितरण इलाहाबाद के प्रेरणा परमार्थ आश्रम के भैयाजी के द्वारा किया गया। मौके पर उन्होंने कहा कि छठ महापर्व आस्था का पर्व है। आश्रम द्वारा समाज सेवा के साथ-साथ असहाय व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की सेवा भी किया जाता है। इसमें डेंटल कॉलेज की सराहनीय भूमिका रहती है। मौके पर कॉलेज के अध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया जा रहा है। कॉलेज द्वारा लोगों को हर संभव सहयोग किया जाता है। पूजन सामग्री लेने के लिए फरठिया, सिद्धे, प्रतापपुर, बेलचंपा, उड़सुगी आदि गांवों से छठ व्रतियों की भीड़ लगी थी।