दुर्गापूजा समिति के सदस्य पुरस्कृत
गढ़वा : गढ़वा पुलिस ने टाउन हॉल में शनिवार को दुर्गापूजा समिति के लोगों के बीच पुरस्कार वितरण सह
गढ़वा : गढ़वा पुलिस ने टाउन हॉल में शनिवार को दुर्गापूजा समिति के लोगों के बीच पुरस्कार वितरण सह शांति समिति की बैठक का आयोजन किया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार झा द्वारा विभिन्न पूजा पंडालों के पदाधिकारियों को शांतिपूर्ण पूजा संपन्न कराने के लिए पुरस्कृत किया गया।
वहीं छठ महापर्व तथा मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। छठ महापर्व को लेकर शहर के सभी छठ घाटों पर पुलिस कर्मियों को तैनात करने, रात्रि में पुलिस गश्ती बढ़ाने का आश्वासन एसपी एस के झा ने दिया। वहीं मुहर्रम को लेकर जुलूस के दौरान शहर में बिजली आपूर्ति बंद करने, नगर पंचायत द्वारा कर्बल्लाह की साफ-सफाई कराने तथा पुलिस कर्मियों को तैनात करने का निर्णय लिया गया। मौके पर एसपी एस के झा ने कहा कि जिस तरह से शहर में शांतिपूर्ण तरीके से पूजा समितियों के लोगों द्वारा पूजा संपन्न कराया गया। इसमें सभी लोगों की भागीदारी रही। इसी प्रकार छठ महापर्व भी शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाए। इसके लिए शहरवासी बधाई के पात्र हैं। मौके पर एसडीओ पशुपति नाथ मिश्र, एसडीपीओ कुसुम पूनिया, मुख्यालय डीएसपी श्रीराम सामद, नगर पंचायत अध्यक्ष पिंकी केसरी, डा. यासीन अंसारी, मुखिया मुजीबुर्रहमान, पुरन तिवारी, विकास तिवारी, जितेंद्र चंद्रवंशी, वीणा पाठक, संतोष केसरी, मुरली श्याम सोनी, विनोद कमलापुरी, नंद कुमार गुप्ता, ज्योति प्रकाश आदि उपस्थित थे।