दीपमालाओं से जगमगाए शहर-गांव
गढ़वा : रोशनी का पर्व दीपावली जिले में गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने लक्ष्मी गणेश की पूजा
गढ़वा : रोशनी का पर्व दीपावली जिले में गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने लक्ष्मी गणेश की पूजा अर्चना कर, दीया जलाकर तथा रोशनी कर दीपावली का त्यौहार मनाया। दीपावली को ले लोगों ने अपने घर एवं दुकानों को सुंदर ढंग सजाया। जिसकी सुंदरता देखते ही बन रही थी। दीपों की रोशनी से सारा शहर व गांव जगमगा उठा।
गुरुवार को सुबह से ही लोग दीपावली की तैयारी में लग गए थे। दीया, बत्ती, लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा एवं पूजन सामग्री की खरीददारी करने के बाद शाम को लोगों ने दीपावली को ले घर एवं प्रतिष्ठानों में पूजा अर्चना की। देर रात तक पूजा का दौर चलता रहा। इसके बाद लोगों ने पटाखे, फूलझरी आदि जलाकर दीपावली की खुशी मनाई।
- विगत वर्ष की तुलना में कम बिके पटाखे
दीपावली पर इस वर्ष विगत वर्ष की तुलना में कम पटाखों की बिक्री हुई। पटाखा बेचने वाले दुकानदारों के पास बिक्री के बाद पटाखा शेष बच गए। इस संबंध में पटाखा की दुकान लगाने वाले शैलेश कुमार ने बताया कि पटाखे की बिक्री में महंगाई एवं सुखाड़ का असर देखने को मिला। उनके पास दस हजार रुपये के पटाखे बच गए। जबकि विगत वर्ष सारे पटाखे बिक गए थे।