भोजपुरिया धमाका कार्यक्रम में झूमे लोग
गढ़वा : सदर प्रखंड के झूरा में मंगलवार की रात्रि ग्राम विकास समिति झूरा एवं मिथिलेश ठाकुर फैंस क्लब
गढ़वा : सदर प्रखंड के झूरा में मंगलवार की रात्रि ग्राम विकास समिति झूरा एवं मिथिलेश ठाकुर फैंस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में भोजपुरिया धमाका कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी पशुपति नाथ मिश्र ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर भोजपुरी कलाकार रूबी मिश्रा एवं राकेश मिश्रा ने गीत संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया। रूबी व राकेश गीतों पर लोग सारी रात झूमते रहे। कार्यक्रम की शुरूआत गणेश वंदना से की गई। इसके बाद निमियां के डाढ़ माई.. गीत ने कार्यक्रम को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम को सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रोता जिला मुख्यालय एवं आस-पास के गांवों से पहुंचे। इस दौरान लोगों को नियंत्रित करने में पुलिस प्रशासन को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से झामुमो नेता परेश तिवारी, मिथिलेश झा, राजेश तिवारी, लक्ष्मीनाथ तिवारी, आशीष तिवारी, मुन्नू दुबे, राजन तिवारी समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।