आर्केस्ट्रा में हंगामा, कलाकारों पर फेंका पत्थर
रंका : रंका हाई स्कूल के मैदान में राजद प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह द्वारा दीपावली
रंका : रंका हाई स्कूल के मैदान में राजद प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह द्वारा दीपावली एवं छठ पूजा के अवसर पर मंगलवार की रात्रि आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व ंिवधायक गिरिनाथ सिंह ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम शुरू होने के कुछ समय बाद ही कुछ लोगों द्वारा महिला कलाकारों के साथ बदसलूकी की घटना को अंजाम दिया गया। इस कारण कार्यक्रम को बीच में ही रोकना पड़ा। बताया जाता है कि पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह को कार्यक्रम स्थल से जाने के कुछ देर बाद ही कुछ लोगों ने अभद्र व्यवहार करना प्रारंभ कर दिया। इसकी वजह से पुलिस को दो बार लाठियां भांजनी पड़ी। कार्यक्रम के दौरान स्टेज व कलाकारों पर पत्थर फेंके जाने की घटना के बाद कार्यक्रम को रोकने की घोषणा की गई। इतना सुनते ही वहां मौजूद दर्शक उग्र हो गये। वे कलाकारों को गाड़ी में बैठकर जाने के दौरान गाड़ी का शीशा तोड़ते हुए महिला कलाकारों के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। इसकी जानकारी मिलते ही रंका पुलिस कार्यक्रम स्थल पहुंचकर हल्का बल का प्रयोग करते हुए किसी तरह कलाकारों को आयोजन स्थल से बाहर निकाला।