आज जगमगाएंगे गांव-शहर
गढ़वा : रोशनी का पर्व दीपावली मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। गुरुवार को जिले में दीपावली धूमधाम
गढ़वा : रोशनी का पर्व दीपावली मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। गुरुवार को जिले में दीपावली धूमधाम से मनाई जाएगी। गांव-शहर जगमगाएंगे। पर्व को लेकर जिला मुख्यालय समेत विभिन्न जगहों पर दीपावली का विशेष बाजार लगा। इसमें लोगों ने लक्ष्मी गणेश की मूर्ति, दीया, बत्ती, कैलेंडर, पूजन सामग्री तथा प्रकाश के सामान आदि की जमकर खरीददारी की।
दीपावली को लेकर बाजार में काफी चहल पहल रही। बड़ी संख्या में लोग बाजार पहुंच आवश्यक सामानों की खरीददारी की। इससे बाजार में भीड़ भाड़ की स्थिति रही। जबकि दीपावली को देखते हुए दुकान और मकान को सुंदर ढंग से सजाया गया है। इसकी सुंदरता देखते ही बन रही है। घर एवं दुकानों को रंग बिरंगे बिजली के झालर, केले के थम, आम के पल्लव, फूल माला आदि से सजाया गया है। ताकि दीपावली के मौके उनके घर लक्ष्मी का आगमन हो सके। कई जगहों पर तो सुंदर कैंडल भी लगाए गए हैं।