समर्थकों संग राजद प्रदेश उपाध्यक्ष ने पार्टी छोड़ी
गढ़वा : राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार यादव ने एक दर्जन समर्थकों के साथ शनिवार को इस्तीफा दे दि
गढ़वा : राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार यादव ने एक दर्जन समर्थकों के साथ शनिवार को इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि राजद में सामाजिक न्याय के लिए शुरू किए गए आंदोलन को कमजोर किया गया है। समाज के दबे कुचले व अल्पसंख्यकों को ठगा गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने सिर्फ स्वार्थपूर्ति के लिए सभी का इस्तेमाल किया है। राजद में वर्तमान परिवेश में सच्चे व कर्मठ कार्यकर्ताओं को काम करना मुश्किल हो गया है। इससे क्षुब्ध होकर वे इस्तीफा दे रहे हैं। इस्तीफा देने वालों में बसंत कुमार यादव के अलावा प्रखंड अध्यक्ष सुदर्शन उरांव, जगदीश प्रसाद यादव, इमामुद्दीन अंसारी, विशुनपुरा के कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष राम दुलार यादव, खरौंधी के धर्मेद्र पासवान, असगर अली आदि शामिल हैं।