भगवान में रखें आस्था, जरूर देंगे दर्शन : अखिलेश्वरी
नगर उंटारी : भगवान विश्वास का प्रतीक हैं और विश्वासपात्र व्यक्ति को ही मिलते हैं। उक्त उद्गार जमा द
नगर उंटारी : भगवान विश्वास का प्रतीक हैं और विश्वासपात्र व्यक्ति को ही मिलते हैं। उक्त उद्गार जमा दो उच्च विद्यालय में चल रहे मानस कथा प्रवचन के दौरान बुंदेलखंड से पदाधिकारी मानस माधुरी अखिलेश्वरी शर्मा ने कहीं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार ध्रुव, प्रहलाद और मीरा ने भगवान में आस्था व विश्वास किया उसी प्रकार भगवान ने भी उनकी रक्षा कर दर्शन दिए। उन्होंने कहा कि भारत देश की पावन भूमि भगवान को बहुत प्रिय है। इसलिए भगवान हमेशा यहीं अवतरित होते हैं। उन्होंने कहा कि एक बार शहनाई वादक बिस्मिल्लाह खां अमेरिका में शहनाई बजाने गये थे। उनके शहनाई को सुन अमेरिकावासी मंत्र मुग्ध हो गये। लोगों ने उन्हें अमेरिका में ही रहने का प्रस्ताव रखा और हर सुविधा देने की बात कही। लेकिन उन्होंने लोगों के समक्ष प्रस्ताव रखा कि यदि आप यहां विश्वनाथ मंदिर व गंगा नदी बहा दें तो मैं रह सकता हूं। उन्होंने लोगों को जवाब दिया कि जहां हमारी गंगा माता नहीं वहां हमें रहना तो दूर मरना भी स्वीकार नहीं है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति का ईमान व्यक्ति के अंत:करण में स्थिर रहे तो वह व्यक्ति महान बनकर भारत का गौरव, परिवार का श्रृंगार व समाज का मुकुट बन सकता है। श्रीरामचरित मानस का कथा जीवन जीने का तरीका सीखता है और इसके श्रवण मात्र से सारे कष्ट दूर होते है।