पूर्व विधायक के आवास पर भंडारा का आयोजन
गढ़वा : पूर्व विधायक सह राजद के प्रदेश अध्यक्ष गिरिनाथ सिंह ने बुधवार को अपने आवास पर दुर्गापूजा के
By Edited By: Published: Wed, 01 Oct 2014 10:23 PM (IST)Updated: Wed, 01 Oct 2014 10:23 PM (IST)
गढ़वा : पूर्व विधायक सह राजद के प्रदेश अध्यक्ष गिरिनाथ सिंह ने बुधवार को अपने आवास पर दुर्गापूजा के अवसर पर भंडारा का आयोजन किया। उन्होंने भंडारा की शुरूआत लोगों को प्रसाद देकर किया। भंडारा में शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों लोगों की भीड़ लगी रही। मौके पर उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा असत्य पर सत्य की विजय को दर्शाता है। दुर्गापूजा के महत्व को लोगों को समझने की आवश्यकता है। किसी भी पर्व-त्योहार को आपसी भाईचारा के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाना चाहिए। जिससे अलग की आनंद की अनुभूति होती है। मौके पर रण बहादुर सिंह, शंभु चंद्रवंशी, रंजन चौबे, संजय कांस्यकार, अरविंद मिश्र, सूर्य नारायण यादव आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें