छात्र की मौत, शोक व्यक्त
By Edited By: Published: Sat, 20 Sep 2014 11:44 PM (IST)Updated: Sat, 20 Sep 2014 11:44 PM (IST)
धुरकी : प्रखंड के अम्बाखोरेया गांव निवासी सुखाड़ी राम के पुत्र चंद्रिका भारती (15) की मौत गुरुवार को हो गई। चंद्रिका के पिता सुखाड़ी राम ने बताया कि चंद्रिका के दिल में सुराख था। उसका इलाज रांची में चल रहा था। गुरुवार को इलाज कराने लखनऊ ले जा रहे थे, इसी क्रम में उसकी मौत हो गई। मौत के बाद अम्बाखोरेया विद्यालय के शिक्षक एवं छात्रा-छात्राओं ने चंद्रिका भारती की मौत पर शुक्रवार को विद्यालय परिसर में शोकसभा की। शोक व्यक्त करने वालों में शिक्षक सुरेंद्र विश्वकर्मा, चंद्रेशखर राम, रामरूप राम सहित भी छात्र छात्रा शामिल है। बता दें कि चंद्रिका भारती अम्बाखोरेया विद्यालय में दशम वर्ग में पढ़ता था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें