पंडाल में दिखेगा दक्षिण भारत का श्रीराम मंदिर
गढ़वा : शहर के खादी बाजार मैदान में आजाद हिंद संघ द्वारा इस वर्ष दक्षिण भारत के श्रीराम मंदिर का प्रारूप तैयार किया जा रहा है। पूजा पंडाल निर्माण में तीन लाख रुपये खर्च होंगे। पंडाल निर्माण में बंगाल से आए कारीगर दिनरात लगे हुए हैं। दुर्गापूजा को भव्य रूप देने में क्लब के अध्यक्ष विशाल कांस्यकार, संरक्षक पूनमचंद कांस्यकार, उपाध्यक्ष प्रिंस कुमार, सचिव केतन गौरव, लाल बाबू, राजू, चंदन, संतोष, राकेश कुमार अग्रवाल, संजय कुमार, लव कुमार आदि महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहें हैं।
- 63 वर्षो से हो रही दुर्गापूजा
आजाद हिंद संघ, खादी बाजार गढ़वा की पुरानी दुर्गापूजा समिति में से एक है। उक्त स्थल पर विगत 63 वर्ष से दुर्गापूजा का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष यहां सुंदर से सुंदर पूजा पंडाल का निर्माण कराया जाता है। पंडाल में कुछ न कुछ नया किया जाता, जिससे लोग यहां आने के लिए लालायित होते हैं।
- पचास फीट ऊंचा होगा पंडाल
इस वर्ष आजाद हिंद संघ द्वारा बनाया जा रहा पूजा पंडाल 50 फुट ऊंचा तथा 40 फीट लंबा होगा। इसके अलावे रंग बिरंगी रोशनी से पंडाल को जगमगाया जाएगा। संघ की विशेषता है कि यहां प्रति वर्ष परशुराम दरबार की प्रतिमा स्थापित की जाती है।
- कोट-------------
पूजा पंडाल का सुंदर रूप देने का प्रयास होगा। पदाधिकारी एवं सदस्य चाहते हैं कि पूजा पंडाल में कुछ न कुछ नया हो। इसके लिए रणनीति बनाई जा रही है। अभी इसका निर्णय नहीं लिया गया है।
विशाल कांस्यकार, अध्यक्ष
-------------
आजाद हिंद संघ, खादी बाजार का पूजा पंडाल भव्य होगा। इसके लिए बंगाल से आए कारीगर का सहयोग लिया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि हमारा पंडाल अनूठा हो।
केतन कुमार, सचिव