गरीबों की सेवा मानवता की सबसे बड़ी सेवा
By Edited By: Published: Sat, 20 Sep 2014 11:01 PM (IST)Updated: Sat, 20 Sep 2014 11:01 PM (IST)
गढ़वा : जायंट्स सेवा सप्ताह के चौथे दिन आरकेवीएस संस्थान में शनिवार को जायंट्स आस्था द्वारा स्कूली बच्चों के बीच क्विज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री राम सेवक पैकरा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। जायंट्स देश स्तर पर समाज सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करता है।
उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में भी लोग समाजसेवा के क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहे हैं। मौके पर अलख नाथ पांडेय ने कहा कि जायंट्स के लोग गरीब व असहायों को सहयोग करने के साथ-साथ जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने का काम करते हैं। मौके पर उत्तम जायसवाल, विनोद कमलापुरी, अशोक विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें